फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू लागू कराने में पुलिस दिखी सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा (घगवाल)। जिले में दिन प्रतिदिन हो रही कोरोना मामलों की बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन की ओर से जिले में बुधवार शाम से कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। जो 10 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार शाम को पुलिस ने बाजारों में पहुंच कर जहां दुकानदारों को दुकानें बंद करने को कहा। वहीं शाम सात बजे के बाद पुलिस ने जबरन दुकानों को बंद कराया। पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में जवानों के साथ पेट्रोलिंग की वहीं आम लोगों को घरों में ही रहने की अपील भी की। सांबा कस्बे के सारे बाजार सात बजे तक पुलिस ने बंद करा दिए। उधर घगवाल में पुलिस थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने दुकानदारों से अपील की कि वह एसओपी का पालन करते हुए दुकानों को समय पर ही बंद कर दें। सात बजे के बाद उन्होंने कई दुकानों को जबरन भी बंद कराया। वहीं आम लोगों को भी कहा कि वह जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें व मास्क का उपयोग जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें