फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के हालात पर पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप-मुख्यमंत्री ताराचंद ने प्रदेश में बेकाबू होते कोरोना के हालात को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं, वह दिल को दहला देने वाली हैं। ताराचंद ने बत्रा अस्पताल में हुई घटना पर दुख जताते हुए कहा कि ऑक्सीजन की कमी से मौतों का होना सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाता है। हर जगह से सिर्फ ऑक्सीजन की किल्लत, मरीजों को बैड न मिलने, उन्हें दवाईयां न मिलने, उनका सही ढंग से इलाज न होने जैसी खबरें ही आ रही हैं। ये चिंता का विषय है।
विज्ञापन

पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने लॉकडाउन के रूप में पाबंदियों को लगाया है, जिसका सीधा असर जनता, कारोबारियों और दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ रहा है। गरीब जनता को अपने काम की चिंता सताने लगी है। घरों का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। यही हालत छोटे व्यापारियों की हो रही है। पाबंदियों ने कारोबार को पटरी से उतार दिया है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है। लॉकडाउन के कारण दुकानें तो बंद हैं, लेकिन बैंक की किश्तें, बिजली का बिल, दुकानों का किराया, आदि लगातार जा रहा है। ऐसे हालात का सामना करना बहुत मुश्किल है। इसलिए, प्रशासन और सरकार से अपील है कि इन सब बातों की तरफ ध्यान दिया जाए।
मौजूदा माहौल पर चिंता जताते हुए ताराचंद ने कहा कि सभी केंद्रों में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाई जाए, ताकि सभी लोग टीकाकरण करवा सकें। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि सरकार के घोषित कोविड नियमों का पालन करें, सामाजिक दूरी रखें और मास्क पहनकर ही घर से निकलें। एक दूसरे के सहयोग और मिलकर ही इस महामारी से जीता जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें