फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में कोरोना संक्रमण के 25 मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 25 मामले सामने आए हैं। इनमें सात लोगों का यात्रा इतिहास है। ठंडी खुई क्षेत्र में स्थित राधास्वामी आश्रम में सैंपल लेने के लिए लोगों की भीड़ रही। वहां सांबा, जम्मु, उधमपुर और रियासी जिलों के बाहर से आने वाले यात्रियों के सैंपल लिए जा रहे है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हर रोज 800 से अधिक यात्रियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। हालांकि घगवाल के टपियाल क्षेत्र में सांबा जिले के यात्रियों के सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन बाद में दूसरे राज्यों से आने वाले सांबा के यात्रियों को ठंडी खुई में ही भेजा जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से कस्बे के आराजी मोहल्ले में स्थित इंडोर स्टेडियम को कोविड केयर केंद्र बनाया गया है। वहीं कोरोना संक्रमितों को फिलहाल होम क्वारंटीन में ही रखा जा रहा है। अधिक लक्षण वालों को ही कोविड केयर केंद्र में भेजा जा रहा है। वहां पर बिस्तर, वेंटिलेटर व आक्सीजन की पूरी व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन की ओर से कई अन्य इमारतों को भी चिह्नित किया है। जहां अधिक मरीजों के आने पर कोविड केयर केंद्र बनाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें