फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थानों पर कोविड का गहन परीक्षण किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सांबा में कोविड-19 के मामले में हो रही बढ़ोतरी पर प्रशासन की और से डीसी अनुराधा गुप्ता की देखरेख में जिला प्रशासन की तरफ से आम लोगों के सैंपल लेने के लिए व धार्मिक स्थानों पर आने वालों का गहन परीक्षण किए जाने व नमूने लिए जाने के निर्देश जारी किए हैं। कोविड-19 के लिए परीक्षण और नमूने के लिए सहायक आयुक्त राजस्व जितेंद्र मिश्रा को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर त्योहार के मद्देनजर सभी प्रमुख मंदिरों, तीर्थों, मस्जिदों और आश्रमों को विशेष रूप से गहन परीक्षण के लिए चिह्नित किया जा रहा है। कोविड पर एसओपी के बारे में नियमित रूप से जागरूकता शिविर, जिले के सभी बड़ी जगहों पर परीक्षण किए जा रहे हैं। बाजार में प्रवेश करने के लिए कोविड प्रसार को शामिल करने के लिए एसीआर को जिम्मेदारी दी गई है। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की कि वे बिना किसी कारण के घरों से न निकलें और पात्रता के अनुसार कोविड के खिलाफ टीका लगाने के लिए भी प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें