फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण दर में आई कमी, 15 में से एक भी नहीं मिला संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र में कई दिन से जारी संक्रमितों की पहचान का सिलसिला रविवार को जारी रहा। आज की गई जांच में संक्रमण दर में कमी पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उप चिकित्सा केंद्र में शिविर लगाकर 15 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से सभी निगेटिव पाए गए।
विज्ञापन

उप चिकित्सा केंद्र के डॉक्टर रोहित के अनुसार रविवार की छुट्टी होने से मात्र 15 लोगों की ही जांच हो पाई। जो सौभाग्य से सभी निगेटिव पाए गए हैं। लोग कदापि यह मतलब न निकालें कि खतरा टल चुका है। इसे इत्तफाक ही समझें कि आज कोई भी संक्रमित नहीं मिला। अभी भी इसे हल्के में लेने की भूल न करें। मास्क व दो गज की दूरी सहित कोविड-19 की एसओपी का कड़ाई से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें