बिश्नाह। कस्बे में मंगलवार को पुलिस ने उन लोगों के चालान काटे जो लॉकडाउन के बाद बेवजह घूम रहे थे। थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह चिब के निर्देश के बाद कस्बे में जगह-जगह नाके लगाकर लोगों के चालान काटे और उन्हें हिदायतें दीं कि अगर लॉकडाउन के बाद घूमते पाए गए तो उनके खिलाफ मामले में दर्ज किए जाएंगे और उन्हें पुलिस हिरासत में लेगी। संवाद
आधे शटर खोल कर दुकानदार बेच रहे सामान
विजयपुर। कस्बे में मंगलवार को दुकानदारों कोरोना कर्फ्यू की धज्जियां उड़ाई गईं। लगभग सभी दुकानदारों ने आधे-आधे शटर खोले और लोगों को धड़ल्ले से सामान की बिक्री की। इस तरह न तो दो गज की दूरी का पालन किया गया और ही ग्राहकों ने मास्क ही पहन रखा। लोगों ने कहा कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो कोरोना को और बढ़ावा मिलेगा। इससे आने वाले समय में कोरोना चरम पर पहुंच सकता है। हालांकि जिला सांबा ने कुछ दुकानें खोलने का आदेश दिया है, जैसे मेडिकल स्टोर, लेकिन उसके बावजूद भी बाजार की लगभग सभी दुकानें खुली हुई थीं। क्षेत्र के बाहर दुकानदार बैठे रहे, जैसे ही ग्राहक आते उनको सामान दे दिया जाता।
-----
एक टीम का गठन किया हुआ है। वह छापा मारने जाती है। कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है। कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है।
-ओम प्रकाश, थाना प्रभारी, विजयपुर