फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरनिया में 180 टेस्ट में छह पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। चिकित्सा टीम की तरफ से तीन स्थानों पर शिविर लगा कर 180 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें छह लोग ही पॉजिटिव पाए गए। टीम के अनुसार अरनिया में 30, अदलेहड़ में 50 व चक्क माजरा में 100 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से मात्र अरनिया में ही छह लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए, जबकि अडलेहड़ व चक्क माजरा में सभी के सैंपल निगेटिव पाए गए।
विज्ञापन

टीम के आंकड़ों के अनुसार 09 से 21 मई तक कुल 1980 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 327 लोग पॉजिटिव पाए गए, जबकि 194 लोगों ने कोरोना को मात दी। 21 मई तक संक्रमितों की संख्या मात्र 133 तक ही रह गई है। हालांकि 22, 23 व 24 मई तक के तीन दिन के आंकड़ों को जोड़ा जाए तो 19 लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं, जिससे अब तक का यह आंकड़ा 152 तक पहुंच जाता है, मगर फिर भी दर में कमी आने से लोगों को काफी राहत महसूस हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें