फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड ने की दस पंचायतों के कोविड केयर सेंटर की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटड़ा ने पंचायतों में कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए मूलभूत मुलभुत सुविधाएं मुहैया करवाई हैं। सोमवार को बोर्ड की तरफ से ब्लॉक कटड़ा और पैंथल की दस पंचायतों की मदद की है। इसमें जरूरी सामान सहित मॉस्क और सैनिटाइजर भी दिए जाएंगे। इस के साथ ही बोर्ड की तरफ से कहा गया कि म्यूनिसिपल कमेटी कटड़ा के कर्मचारियों को भी जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी। बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने कहा कि कोविड संकट में माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटड़ा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाता रहेगा। गौरतलब रहे कि श्राइन बोर्ड की तरफ से नगर में स्थित आध्यात्मिक सेंटर को भी कोविड केयर सेंटर में बदला है। इसमें उन संक्रमित लोगों को रखा जाएगा जिनके घर में अकेले रहने की सुविधा नहीं है। बोर्ड ने गत वर्ष भी अहम भुमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें