फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने क्वारंटीन सेंटर का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। उपायुक्त अंशुल गर्ग ने क्षेत्र का दौरा कर क्वारंटीन केंद्र और कंटेनमेंट जोन का जायजा लिया। साथ ही सरपंच के तैयार किए गए क्वारंटीन केंद्र के लिए एक एंबुलेंस 108, ऑक्सीजन, डॉक्टर और दवाइयां उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से बनाई गई बीएलओ और आंगनबाड़ी कर्मचारियों की टीम घर-घर जाकर लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के बारे जागरूक कर रही है। दूसरी लहर को लोग हल्के में न लें और न ही घर में अपना खुद इलाज कराएं। जरा सी शिकायत होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम या हेल्प डेस्क पर फोन करके अपनी जांच जरूर कराएं।
अंशुल गर्ग ने कहा कि लोग कोविड-19 के लिए तय किए गए नियमों का सख्ती से पालन करें। फ्रंटलाइन वॉरियर्स जैसे डॉक्टर, पुलिस, आदि से मीडिया तालमेल रखते हुए उनके हौसले को बढ़ाती रहे। तरेवा और अरनिया के तीन वार्डों में बने कंटेनमेंट जोन का उन्होंने जायजा भी लिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हेल्प डेस्क खोली
सांबा। सेवा भारती ने मंगलवार को जिला अस्पताल में हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इससे यहां भर्ती कोविड संक्रमितों के साथ रह रहे तीमारदार को कोई दिक्कत न हो। इसलिए स्वयंसेवकों ने संकल्प लिया है कि हम मरीज के साथ रहने वाले किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या न आने देने का पूरा प्रयास करेंगे। मंगलवार को भी लोगों में काढ़ा का वितरित करने के साथ ही अस्पताल और एंबुलेंस को सैनिटाइज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें