फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के चलते पुलिस ने दिखाई सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू के चलते पुलिस ने दिखाई सख्ती
विज्ञापन

आरएस पुरा/ मीरां साहिब। उपजिले में कोरोना कर्फ्यू के चलते पुलिस ने सोमवार को काफी सख्ती दिखाई। पुलिस ने कई वाहन चालकों के कस्बे में पहुंचने पर पूछताछ करके ही आगे जाने दिया। कई लोगों को पुलिस ने नाकों से वापस भेजा।
सोमवार सुबह दस बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलने पर कई लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। दस बजे के बाद पुलिस ने काफी सख्ती दिखाते हुए दुुकानों को बंद कराए जाने के बाद ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जो बिना कार्य के बाजार में पहुंचे। कोरोना कर्फ्यू के चलते बाजार किराना व सब्जी की दुकानों पर आलूू व प्याज नहीं मिला। दुकानदारों का कहना था कि आलू व प्याज पीछे से नहीं आ रहा, जिसके चलते मुश्किल आ रही है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट और एसएसपी ने किया किया ऑक्सीजन प्लांट का दौरा
बाड़ी ब्राह्मणा। जिला मजिस्ट्रेट अनुराधा गुप्ता और एसएससी राजेश शर्मा ने सोमवार को बाड़ी ब्राह्मणा में ऑक्सीजन प्लांट का दौरा किया। उन्होंने प्लांट में तैयार हो रही ऑक्सीजन के बारे में जानकारी ली। उसकी आपूर्ति के लिए कैसे काम किए जा रहा है उसके बारे में भी कर्मचारियों व प्लांट अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन

उन्होंने ऑक्सीजन की आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए भी जोर दिया। उन्होंने ऑक्सीजन को लेकर आ रही परेशानी को लेकर प्लांट के अधिकारियों व कर्मचारियों को सुनिश्चित किया कि अगर किसी प्रकार की समस्या उन्हें आती है तो इसके लिए प्रशासन उनके साथ खड़ा है। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने किसी भी प्रकार की परेशानी का समाधान करने के लिए आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें