फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में कोराना से तीन की मौत, 26 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जिले में मंगलवार को कोरोना से महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, मामले सामने आए हैं। मरने वालों में एक बनिहाल और एक बटोत का रहने था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बनिहाल में एक 90 वर्षीय महिला जो कोरोना पॉजिटिव थी और होम क्वारंटीन थी उसकी मंगलवार को मौत हो गई। वहीं, 69 वर्षीय बटोत निवासी सेवानिवृत अधिकारी शामिल है। इसके अलावा एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत श्रीनगर के स्कीम्स अस्पताल श्रीनगर में इलाज के दौरान हुई है।
विज्ञापन

जिला में रोजाना कोरोना के मामलो में बढ़ोतरी हो रही है।
जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला मजिस्ट्रेट नाजिम खान ने बताया कि मंगलवार को जिला में कोरोना के 26 नए मामले आए हैं और तीन लोगों की मौत हो गई है। जिले में 209 सक्रिय केस हैं। जिला में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या चार हो गई है। इसके अलावा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 865 पहुंच गया है। 653 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें