फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीएच गांधीनगर में कोरोना मरीजों की सर्जरी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना मरीजों को बड़ी राहत मिली है। गांधीनगर के नए जच्चा बच्चा अस्पताल (एमसीएच) में शुक्रवार को सर्जरी सेवा शुरू कर दी गई। हालांकि, पहले दिन तीन गैर कोरोना मरीजों की सफल सर्जरी की गई है। लेकिन शनिवार से ऑर्थोपेडिक्स, गायनी, ईनएटी और नेत्र विभाग के सभी कोरोना मरीजों की यहीं पर सर्जरी की जाएगी।
विज्ञापन

दो सौ बिस्तर वाले इस अस्पताल को पूरी तरह से कोरोना अस्पताल के रूप में शुरू किया गया है। अस्पताल में सर्जरी के लिए चार आधुनिक ऑपरेशन थियेटर स्थापित किए गए हैं। अस्पताल में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की पहली सर्जरी की गई। इसके बाद गायनी सेक्शन में 25 वर्षीय युवती का सीजिरियन किया गया। इसके अलावा ऑर्थोपेडिक्स में एक अन्य सर्जरी की गई। सर्जरी टीम में एचओडी सर्जरी डॉ. नूर अली की अध्यक्षता में डॉ. रतनाकर शर्मा, डॉ. कैलाश सिंह, डॉ. जावेद और डॉ. शेरांग ने सेवाएं दीं। एनेथीसिया टीम में एचओडी डॉ. स्मृति गुलाटी की देखरेख में डॉ. राजेश महाजन, डॉ. सनम, डॉ. नीलम, डॉ. मुबादिल और डॉ. अभिलाश गुप्ता शामिल रहे। गायनी में एचओडी डॉ. ज्योति हक, डॉ. बाबा राम. डॉ. रिशु, डॉ. कामाक्षी पवन, ऑर्थोपेडिक्स टीम में डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. रशीद, डॉ. जुबेद, डॉ. आमिर, डॉ. नितिश शामिल रहे। तीनों सर्जरी के बाद जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन ने एमसीएच के अधीक्षक डॉ. अरुण शर्मा और एसएमजीएस के अधीक्षक डॉ. मनोज चलोत्रा के साथ मरीजों का हाल जाना। उन्होंने सहयोग के लिए गांधीनगर अस्पताल की अधीक्षक डॉ. इंदिरा बुतियाल और अन्यटीम का धन्यवाद किया।
कोरोना के दौरान अब तक 700 मरीज भर्ती हो चुके
एमसीएच गांधीनगर में जून 2020 से अब तक कोरोना महामारी के दौरान 700 मरीज भर्ती हो चुके हैं। लेकिन थियेटर सुविधा न होने से सर्जरी शुरू नहीं हो पाई थी। इसके लिए कोरोना मरीजों को जीएमसी और अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ रहा था, जिससे उक्त अस्पतालों में भी संक्रमण फैलने का खतरा रहता था। अस्पताल के आधुुनिक ऑपरेशन थियेटरों में वेंटिलेटर, मॉनीटर, आटोक्लेव्स, थियेटर टेबल, थियेटर लाइट, डेफिब्रिलेटर्स, लेबोरेटरी उपकरण, ब्लड स्टोरेज उपकरण, आईसीयू बेड, जनरल वार्ड व अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें