फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से एक ही ट्रक से सांबा आए छह श्रमिक संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में रविवार को एक साथ सात नए मरीज सामने आए। इनमें से छह व्यक्ति मुंबई से एक ही ट्रक में बैठकर सांबा पहुंचे थे। साथ ही एक व्यक्ति गुरुदासपुर से आया था। सभी कोे प्रशासनिक क्वारंटीन किया था। रिपोर्ट आने के बाद इन्हें कोविड अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसर जिले के तहसील राजपुरा के गांव मलानी का 35 वर्षीय व्यक्ति, घगवाल तहसील के तरेली गांव का 48 वर्षीय व्यक्ति, गांव संगवाली का 30 वर्षीय और 48 वर्षीय, जतवाल गांव का 35 वर्षीय और रडियाल गांव का 48 वर्षीय व्यक्ति, ये सभी लोग एक साथ एक ही ट्रक से 15 मई को मुंबई से सांबा पहुंचे थे। इन्हें विजयपुर के अभिनव क्वारंटीन केंद्र में रखा गया। 17 मई को राधा स्वामी आश्रम में इनके सैंपल लिए गए। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं रामगढ़ के गांव राडा का एक युवक गुरदासपुर पंजाब से आया था। उसे घगवाल के नरसिंह मदिर मे क्वारंटीन किया गया था। यह भी पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें