जम्मू। क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए इस बार ईद काफी अलग रही। अपनों की सुरक्षा के लिए अपनों से दूर क्वारंटीन केंद्रों में रहने वाले लोगों को ईद पर जिला प्रशासन ने अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दीं। जिला प्रशासन के क्वारंटीन केंद्रों में केक काटकर लोगों को इस त्योहार पर शुभकामनाएं दीं। लोगों ने भी प्रशासन की पहल की प्रशंसा करते हुए अल्लाह से अमन चैन के साथ कोरोना से मुक्ति की दुआ मांगी।
क्वारंटीन केंद्रों में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए केक काटे गए। इस दौरान लोगों के लिए जूस और फल की भी व्यवस्था की गई थी।