फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कोविड के नए वेरिएंट से घबराएं नहीं, सतर्क रहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
-जम्मू-कश्मीर में कोई नया मामला नहीं, लक्षणों पर तुरंत परीक्षण करवाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। हीटवेव के बीच कोविड के नए वेरिएंट फिलर्ट और केपी.2 ने चिंता जरूरी बढ़ाई है, लेकिन डाक्टरों के अनुसार इस वेरिएंट से घबराने के बजाय सतर्क रहने की जरूरत है। कोविड समय के साथ नए वेरिएंट में अपना स्वरूप बदलता रहा है। इस वेरिएंट में हल्के फ्लू के लक्षण हैं, लेकिन लक्षणों को गंभीरता से लेने की भी जरूरत है। लक्षणों से पीड़ित होने पर तुरंत कोविड परीक्षण और उचित चिकित्सा लेने की सलाह दी गई है। खासतौर पर पहले से बीमार और शारीरिक रूप से कमजोर लोगों को अधिक एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

राज्य एपिडामिनिलाॅजिस्ट डाॅ. हरजीत राय ने बताया कि कोविड का हर बार नया स्ट्रेन आता है, जो वातावरण में तेजी से फैलने का काम करता है। नया वेरिएंट आम सर्दी-जुकाम की तरह है। इस मौसम में एलर्जी का खतरा रहता है और अकसर लोग वायरल होने पर खुद ही दवा लेने लगते हैं, लेकिन यह संक्रमण बुखार के साथ होता है जो एलर्जी नहीं है। ऐसी स्थिति में संक्रमित व्यक्ति को छोटे बच्चों और बुजुर्गों से दूर रहना चाहिए, क्योंकि वे आसानी से इस संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। इस समय गर्मी के मौसम में सार्वजनिक स्थानों पर जाने से परहेज करना चाहिए और जरूरी है तो मुंह और नाक पर मास्क या रुमाल का इस्तेमाल करें। इस वेरिएंट को गंभीर नहीं माना गया है। इस संक्रमण को समाज में फैलने से रोकने के लिए सभी को कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करना चाहिए। नया वेरिएंट ओमिक्राॅन वेरिएंट का हिस्सा है। जम्मू कश्मीर के अस्पतालों में संदिग्ध मरीजों के नियमित कोविड परीक्षण किए जा रहे हैं, जिसमें खतरे की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन

लक्षण
बुखार या ठंड लगना, खांसी, सांस लेने में तकलीफ या कठिनाई होना
थकान, मांसपेशियों या शरीर में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, नाक बंद होना या बहना, उल्टी का मन होना आदि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें