फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में कोरोना कर्फ्यू का दिखा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू का असर सोमवार को भी संपूर्ण देखने को मिला। राजोरी शहर हो, आसपास के इलाके हों या जिले के अन्य क्षेत्र, सभी में कोरोना कर्फ्यू जारी रहा। मात्र आवश्यक वस्तु वाली दुकानें खुली रहीं और लोग घरों में दुबके रहे। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शहर के मुख्य बाजार में सुबह कुछ लोग बाजारों में नजर आए, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के बीच आने वाले दिनों में ईद पर्व को देखते हुए डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट राजेश कुमार शवन ने नए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। डीएम की तरफ से जारी आदेश के अनुसार हर रोज केवल आवश्यक वस्तुओं जैसे दवा की दुकान ही खुलेंगी। इसके अलावा दूध दही, फल सब्जी, बेक़री हर रोज सुबह 7 से 9 बजे तक खोली जाएंगी, जबकि किराना की दुकानें ऑड इवन आधार पर सुबह 7 से 10 बजे तक खुली रहेंगी। इसके अलावा अन्य दुकानें बंद रहेंगी। आवश्यक वस्तुओं वाली गाड़ियों को छोड़ अन्य किसी भी गाड़ी को चलने की अनुमति नहीं होगी और 11 बजे के बाद किसी को भी बाजार जाने की अनुमति नहीं होगी। डीएम ने निर्देश जारी किए हैं कि लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों वाला सामान मोहल्ले की दुकानों से ही खरीदें और बाजार हर गिज न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें