बिश्नाह। कस्बे की वार्ड-आठ निवासी गौरव भाऊ (30) की कोरोना संक्रमित होने से मौत हो गई वह शिक्षा विभाग में कार्यरत था। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर जीएमसी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई।
गौरव भाऊ इसी माह पांच मई को बिश्नाह उपजिला अस्पताल में रैपिड टेस्ट के जरिय कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा गौरव को घर पर ही आइसोलेशन पर रखा गया। शुक्रवार को हालत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए ले जाते वक्त गौरव की मृत्यु हो गई। गौरव को जिम का बहुत शौक था। वह एक अच्छा जिम ट्रेनर भी था। वह कई युवाओं को नशे से दूर रहकर सेहत बनाने पर ध्यान लगाता था। गौरव की मौत के बाद कस्बे में शोक है। स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के सदस्यों सहित कुल 24 लोगों के टेस्ट किए जिनमें चार पॉजिटिव पाए गए।