फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा में कोरोना के 5 मामले पॉजिटिव पाए गए

विज्ञापन
विजयपुर में कोरोना के बारे में जानकारी देते हुए।
विज्ञापन
कबाड़ी ब्राह्मण। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुधवार को बाड़ी ब्राह्मणा में 245 लोगों के कोरोना के सैंपल लिए गए। इसमें से पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सभी मामलों को घर में ही क्वारंटाइन रहने की हिदायत दी गई है। स्वास्थ्य विभाग बाड़ी ब्राह्मणा द्वारा निरंतर बर्जानी प्राइमरी हेल्थ सेंटर, बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रीज और कई बाजारों में कोरोना के सैंपल लिए जा रहे हैं, जिससे कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की यह कार्यशैली लगातार जारी है। आने वाले दिनों में कोरोना की टेस्टिंग और भी बढ़ाई जा सकती है, जिससे कि कोरोना की रफ्तार को धीमा किया जा सके। संवाद
विज्ञापन

-----------------
कोरोना बचाव के लिए किया जागरूक
विजयपुर। आंगनबाड़ी कार्यालय वदवाल में तैनात सुपरवाइजर डॉ. दीप्ति सलोत्रा, सुषमा भगत की देखरेख में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों के अलावा क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। दीप्ति सलोत्रा ने बच्चों और लोगों को कोरोना बीमारी के प्रति जागरूक किया। कहा कि दो गज की दूरी बहुत जरूरी है। मास्क भी पहनना है जरूरी। क्योंकि इस समय कोरोना चरम पर चल रहा है और कोरोना का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। उसी को देखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों और लोगों को कोरोना की बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर समाज सेवक आशानंद भगत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें