आरएस पुरा /मीरां साहिब। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को बस अड्डे पर पहुंचे यात्रियों की सैंपिलिंग करने के साथ कई चौराहों पर टेस्ट किए गए। चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी में लगी सैंपिलिंग टीम को देखकर लोग कुछ समझ नहीं पाए।
मीरां साहब कस्बे के चौक पर लगे शिविर के दौरान 50 लोगों के टेस्ट किए गए और सभी निगेटिव पाए गए। आरएस पुरा कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र के कुल 192 टेस्ट किए गए, जिसमें सिर्फ दो लोग ही पॉजिटिव आए। एसडीएम रामलाल शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में भी रैपिड टेस्ट के इसी प्रकार कस्बों व ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगा किए जाएंगे। ताकि लोगों के समय रहते संक्रमित होने का पता लगाकर उपचार किया जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों को घरों से बाहर निकलने पर मास्क लगाकर ही निकलना चाहिए। सरकार की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करें, ताकि कोरोना जैसी महामारी की बीमारी को रोका जा सके।