अरनिया मेडिकल टीम द्वारा दो गांबों में शिविर लगाया गया
अरनिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को दो गांवों में शिविर लगाया। इसमें 104 लोगों की जांच की गई। जो सभी निगेटिव पाए गए। तहसील परिसर में 49 लोगों की जांच की गई।
वही सलेहड़ में भी 55 लोगों के सैंपल लिए गए और वहां भी सभी के सैंपल निगेटिव पाए गए। डॉक्टर रोहित ने लोगों को कोविड-19 को लेकर जारी की गई एसओपी का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सभी के सैंपल निगेटिव पाए जाने का मतलब यह न समझें कि कोरोना समाप्त या इसकी गति कम हुई है। अभी वीरवार को 99 लोगों में चार के सैंपल पॉजिटिव पाए गए। उल्लखनीय है कि वीरवार को दो गांव त्रेवा सहित चार लोग संक्रमित पाए गए थे।