फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंदला पंचायत के गांव में मकान क्षतिग्रस्त, कई में आईं दरारें

विज्ञापन
आरएस पुरा में बारिश के दौरान गिरी झोपड़ी देखते लोग।
विज्ञापन
आरएस पुरा। गोंदला पंचायत के अधीन कई गांव के मकान क्षतिग्रस्त और कई में दरारें आ गई हैं। सरपंच राजकोर, नायब सरपंच सरताज सिंह लाडा सहित अन्य पंचों ने गांव चक्क मोहम्मद, सुंदरपुर, अगवान, खारिया मुस्सेचक्क आदि का दौरा कर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

लगभग 35 परिवारों के मकान बारिश से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कई मकानों में दरारें आई हैं। हर बार जब इस प्रकार के हालत बनते हैं तो राजस्व विभाग के पटवारी सूचियां बना खानापूर्ति करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि ऐसे ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान पंच रीना देेेवी, रजनी देवी, थोडू राम, सुरेंद्र सिंह, संदीप चौधरी, मनमीत कौर, सुखदेव राज सहित कई ग्रामीण भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें