बाड़ी ब्राह्मणा। बड़ी ब्राह्मणा थाने में सोमवार को एक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसको मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को लगभग 20 पुलिसकर्मियों के कोरोना के टेस्ट लिए गए, जिसमें से 10 की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। नौ मामले निगेटिव पाए गए हैं। एक मामला आज पॉजिटिव पाया गया है। यह पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल है और मूलरूप बिश्नाह का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग निरंतर जारी है। कल भी नजदीकी संपर्क में आने वाले लोगों के कोरोना के सैंपल लिए जाएंगे। संवाद
------
राया सुचानी से एक और मामला पॉजिटिव
बाड़ी ब्राह्मणा। एपी सेंटर बन चुका राया सुचानी क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मामलों में इजाफा होता जा रहा है। मंगलवार को भी इस क्षेत्र का एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। कुल मिलाकर अभी तक इस क्षेत्र से 21 कोरोना पॉजिटिव मामले निकल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांटेक्ट ट्रेसिंग बड़े पैमाने पर जारी है। दूसरी ओर विजयपुर के पाटी क्षेत्र से एक गर्भवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जानकारी के अनुसार यह महिला रूटीन चेकअप के दौरान पॉजिटिव पाई गई है। संवाद