फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर थाने के पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। पुलिस स्टेशन में तैनात एसआई की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद थाना प्रभारी सहित 34 पुलिस जवानों की कोरोना वायरस रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस पर तीन दिन से लोगों की पुलिस स्टेशन पर लगी रोक हटा दी गई है।
विज्ञापन

कस्बे के पुलिस स्टेशन में तैनात एसआई की लुधियाना में केस के संबंध में आवाजाही करने पर कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अखनूर थाने को सील कर दिया गया था। थाना प्रभारी सहित 34 पुलिस जवानों का टेस्ट किया गया। इसमें मंगलवार को सभी जवानों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंगलवार को दोपहर बाद लोगों की आवाजाही के लिए पुलिस स्टेशन खोल दिया। इसके अलावा क्वारंटीन किए अन्य कुल 49 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रशासन ने उन्हें घर भेज दिया। थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस स्टेशन में तैनात सभी जवानों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद लोगों की आवाजाही पुलिस स्टेशन में स्वीकृति दे दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें