फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में मिले कोरोना के 739 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को 739 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें कश्मीर संभाग में 543 और जम्मू संभाग में 196 मामले शामिल हैं। श्रीनगर में सर्वाधिक 235 नए मामले आए हैं, जहां सक्रिय मामले बढ़कर 1595 पहुंच गए हैं। जिले में अब तक 910 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

इसी तरह बारामुला में 165, बडगाम में 57, कुपवाड़ा में 28, बांदीपोरा में 16, कुलगाम में 11, जम्मू में 129, उधमपुर में 11, राजोरी में 13, किश्तवाड़ में 12 नए संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश के सभी बीस जिले कोविड से प्रभावित हैं। इनमें सबसे कम शोपियां और रियासी में सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में मिल रहे नए संक्रमित मामलों में अधिकांश स्थानीय स्तर के हैं, जिससे सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का तेजी से प्रसार हो रहा है। पिछले चौबीस घंटे में 15288 कोविड परीक्षण किए गए। अब तक प्रदेश में 4773 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें