जम्मू। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के आठ नए मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू संभाग से छह और कश्मीर से दो नए मामले सामने आए हैं। हालांकि पांच मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पिछले चौबीस घंटों में प्रदेश में 15585 कोविड टेस्ट करने का दावा किया है। टेस्ट में आठ मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जम्मू संभाग में सामने आए छह मरीजों में से सभी मामले जम्मू जिले से ही आए हैं। वहीं कश्मीर संभाग में श्रीनगर जिले से ही दो मामले सामने आए हैं।
ऐसे में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले हल्की बढ़ोतरी के साथ 58 पहुंच गए हैं। जम्मू संभाग में 42 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं कश्मीर में 16 सक्रिय मामले हैं।