फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे बाजार में कोरोना नियम दरकिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। संडे मार्केट में उमड़ रही भी कोरोना को न्योता दे रही है। इस दौरान कई जगह न तो सामाजिक दूरी का पालन हो रहा है। प्रदेश में ओमिक्रॉन की दस्तक के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जोकि चिंताजनक है।
विज्ञापन

जम्मू शहर में ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने के बावजूद बजारों में भीड़ कम नहीं हो रही है। संडे मार्केट के तहत शहर के सूपर बाजार, शालामार रोड, जैन बाजार, मुबारक मंडी और बीसी रोड आदि स्थानों पर कपड़ों की खूब बिक्री हुई। दिनभर बाजारों में लोगों का हुजूम उमड़ा रहा है। लेकिन कोविड नियमों की दिनभर धज्जियां उड़ती रहीं। एक तरफ प्रशासन की ओर से प्रदेश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के चलते निमयों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर लोग अनदेखी कर रहे हैं। बीसी रोड पर सामान खरीदने आए सोहन सिंह, मुराद अली और शिव कुमार ने बताया कि जैकेट खरीदनी है, लेकिन भीड़ के चलते आगे जाने का मौका नहीं मिला है। बिना मास्क के लोग खरीदारी के लिए आए हैं। यह बहुत ही चिंताजनक है। इस संबंध में प्रशासन को सख्ती करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें