फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अब तीन फीसदी ही सक्रिय केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोविड की दूसरी लहर लगभग धीमी पड़ गई है। अब प्रदेश में कुल संक्रमितों में से वर्तमान में सिर्फ तीन फीसदी ही बीमार है। प्रदेश में कोविड रिकवरी दर में लगातार सुधार के साथ यह 97 फीसदी तक पहुंच गया है। प्रदेश में 2.16 फीसदी ही सक्रिय मामले रह गए हैं। इस बीच जम्मू-कश्मीर में 444 नए संक्रमित मामले मिले। राहत यह है कि छह जिलों में प्रत्येक में 10 से कम और अन्य छह जिलों में प्रत्येक में 20 से कम नए संक्रमित मामले मिले हैं। ब्लैक फंगस के एक और मामले की पुष्टि हुई है, जिससे अब तक 26 लोग इससे ग्रस्त हो चुके हैं। इसमें कई पीड़ितों की मौत हुई है। पिछले चौबीस घंटे में कोविड संक्रमण से पीड़ित होकर चार और लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

पिछले चौबीस घंटे में जीएमसी जम्मू में 1, घर पर 1, एसएमएचएस श्रीनगर में 1 और जीएमसी अनंतनाग में 1 कोविड संक्रमित मरीज की मौत हुई है। नए मामलों में रामबन, किश्तवाड़, सांबा, कठुआ, उधमपुर और शोपियां में प्रत्येक में 10 से कम संक्रमित मामले मिले हैं, जबकि रियासी, पुंछ, कुलगाम, गांदरबल, बांदीपोरा, पुलवामा में प्रत्येक में 20 से कम संक्रमित मामले मिले हैं। जिला जम्मू में भी गिरावट के साथ 20 नए मामले मिले। श्रीगर में सर्वाधिक 98 नए संक्रमित मामले मिले हैं। अब तक प्रदेश में 4273 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है और यह दर 2.16 फीसदी है।
-------
प्रदेश में 839 मरीज ठीक हुए
जम्मू-कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में बुधवार को 839 संक्रमित मरीज ठीक हुए। इसमें जम्मू संभाग से 250 और बाकी कश्मीर संभाग से मरीज हैं। अब तक प्रदेश में 301973 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें