फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमजीएस अस्पताल गैर कोविड घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के प्रमुख जच्चा बच्चा अस्पताल एसएमजीएस को गैर कोविड-19 अस्पताल घोषित कर दिया गया है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर डीनोटिफाइड कोविड समर्पित अस्पतालों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने जिलावार कोविड देखभाल केंद्रों पर आइसोलेशन बेड, लेवल 1, 2, 3 और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। एसएमजीएस के अलावा जम्मू संभाग में जिला अस्पताल रियासी, रामबन, सीएचसी सुरनकोट, मेंढर, रामनगर, चिनैनी, एसडीएच कटड़ा और एक्सीडेंटल अस्पताल घगवाल सांबा को भी गैर कोविड 19 चिकित्सा केंद्र घोषित किया है। इन केंद्रों में कम संख्या में कोविड मरीज पहुंचे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह कश्मीर संभाग में स्किम्स मेडिकल कॉलेज व अस्पताल बेमिना, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल श्रीनगर, जिला अस्पताल पुलवामा, गांदरबल, कुलगाम, बडगाम और शोपियां, सीएचसी कुपवाड़ा व तिविया कालेज शिवांथ बांदीपोरा को गैर कोविड चिकित्सा केंद्र घोषित किया गया है।
मरीजों की संख्या बढ़ेगी
गैर कोविड घोषित किए गए अस्पतालों में अब ओपीडी और आईपीडी बढ़ेगी। पहले कोविड अस्पताल होने के चलते इनमें कुछ पाबंदियां थीं। हाल ही में जीएमसी के एसोसिएटेड अस्पताल एमएमजीएस में 100 फीसदी ओपीडी बहाल की गई है। एसएमजीएस शहर का प्रमुख जच्चा बच्चा अस्पताल है, जहां प्रसव के सबसे ज्यादा मामले आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें