छन्नी हिम्मत में सील किया गया रेस्तरां।
जम्मू। छन्नी हिम्मत सेक्टर-2 में कैफबैरी के ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग को अवैध रूप से रेस्तरां बनाया गया था, जिसे नगर निगम ने सील कर दिया है। निगम की टीम ने इमारत के ग्राउंड फ्लोर को सील कर दिया है। रोस्तरां के मालिक की पहचान पारूल नागपाल के रूप में हुई है। रेस्तरां मालिक को कई बार पार्किंग स्थल से इसे हटाने को कहा गया, लेकिन उन्होंने इसमें गंभीरता नहीं दिखाई। इसके बाद नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की है।