जम्मू। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 531 नए मामले सामने आए, वहीं चार की मौत हो गई। नए मामलों में जम्मू संभाग में 308 और कश्मीर संभाग में 223 मरीज शामिल हैं। जम्मू जिले में रविवार को भी प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के 132 नए मामले सामने आए।
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 113288 पर पहुंच गया है, हालांकि सक्रिय मामलों की संख्या 5170 ही है। जिला स्तर पर नए मामलों में जम्मू संभाग की बात करें तो जम्मू जिले में 132, राजोरी में 23, उधमपुर में 28, डोडा में 25, कठुआ में 35, पुंछ में छह, सांबा में 15, किश्तवाड़ में 28, रामबन में चार और रियासी में 12 मामले सामने आए।
कश्मीर संभाग के जिलों में श्रीनगर में 97, बारामुला में 36, बडगाम में 29, पुलवामा में 10, कुपवाड़ा में सात, अनंतनाग में 14, बांदीपोरा में 11, गांदरबल में नौ, शोपियां में दस मामले रिपोर्ट हुए हैं।
मौतों का आंकड़ा 1746 हुआ
जम्मू संभाग में तीन और कश्मीर संभाग में एक मरीज की मौत के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1746 पहुंच गई है। सक्रिय मामलों में जम्मू संभाग में 2494 और कश्मीर संभाग में 2676 मामले हैं। रविवार को 366 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें 194 जम्मू संभाग और 172 कश्मीर संभाग से हैं। ऐसे में कुल मिलाकर अब तक प्रदेश में 106372 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं।