फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे में कोरोना से 12 और ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोविड संक्रमण से मौतों का ग्राफ बढ़ने लगा है। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में 12 और लोगों की मौत हो गई, इसमें जम्मू संभाग में 8 मौतें शामिल हैं। जीएमसी जम्मू में ही रामबन की एक 20 वर्षीय युवती समेत पांच लोगों की मौत हुई है। इस बीच प्रदेश में 544 नए संक्रमित मामले हैं। इसमें जम्मू संभाग से 288 लोग संक्रमित हुए हैं। हालांकि विभिन्न अस्पतालों में 647 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

जीएमसी जम्मू में पौनी निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, शिवनगर तालाब तिल्लो निवासी 80 वर्षीय महिला, कबीर कॉलोनी तालाब तिल्लो निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति और नर्सिंग पुरा, परगवाल अखनूर निवासी 65 वर्षीय महिला की मौत हुई है। जम्मू जिला में शनिवार को 109 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इस जिले में अब तक 312 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। राजोरी में 24, उधमपुर में 51, डोडा में 15, कठुआ में 13, पुंछ में 3, सांबा में 23, किश्तवाड़ में 27, रामबन में 20, रियासी में 3 और श्रीनगर में 118 लोग संक्रमित मिले हैं। श्रीनगर में प्रदेश में सर्वाधिक 425 लोगों की मौत हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर में अब तक 112256 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 4989 मामले सक्रिय हैं। प्रदेश में अब तक 1730 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें