फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में चौबीस घंटे में कोरोना से नौ और मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पिछले चौबीस घंटे में नौ और लोगों ने कोरोना संक्रमण से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग से 6 और कश्मीर से 3 मौतें हुई हैं। जीएमसी जम्मू में भर्ती तालाब तिल्लो निवासी 83 वर्षीय व्यक्ति, छन्नी हिम्मत निवासी 47 वर्षीय महिला और बिलावर के रामकोट निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। इस बीच प्रदेश में 370 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें जम्मू संभाग से 181 मामले हैं। हालांकि विभिन्न अस्पतालों में 483 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

पिछले दस दिन से जिला जम्मू में सर्वाधिक संक्रमित मामले रिपोर्ट हुए हैं, हालांकि सोमवार को श्रीनगर में सर्वाधिक 84 और जिला जम्मू में 81 संक्रमित मामले मिले। जम्मू जिले में अब तक मरने वालों का आंकड़ा 300 पहुंच गया है। जम्मू संभाग में जम्मू के बाद जिला उधमपुर में अधिक संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। यहां 26 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इस जिले में अब तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है। राजोरी में 17, डोडा में 5, कठुआ में 15, पुंछ में 1, सांबा में 15, किश्तवाड़ में 16, रामबन में 5 संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश में अब तक 110224 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 4965 मामले सक्रिय हैं। जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण से अब तक 1694 लोगों की मौत हुई है।
नए गांधीनगर अस्पताल को पूरी तरह कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी
जम्मू। 200 बिस्तर वाले नए जच्चा बच्चा अस्पताल गांधीनगर को भविष्य के लिए पूरी तरह से कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी की जा रही है। अस्पताल में कोविड मरीजों को सर्जरी के साथ डायलिसिस सुविधा देने के लिए मशीनों व अन्य उपकरणों को मंगवाया जा रहा है। वर्तमान में अस्पताल में कोविड मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। इसके अलावा अस्पताल के एक अन्य फ्लोर पर सीडी अस्पताल के मरीजों को रखा गया है, लेकिन पूरी तरह से कोविड अस्पताल बनने के बाद यहां से सभी गैर कोविड मरीजों को उनके संबंधित अस्पतालों में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल में कोविड मरीजों को डायलिसिस सुविधा देने के लिए एक मशीन मंगवाई जा रही है। अभी तक कोविड मरीजों को पुराने गांधीनगर अस्पताल में यह सुविधा दी जा रही है। इसके साथ चरणबद्ध तरीके से आर्थो, गायनी और अन्य दूसरी सर्जरी को शुरू किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल में मैनीफोल्ड ऑक्सीजन प्लांट चल रहा है, जबकि ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की भी मंजूरी दी गई, जिसे अगले दो माह तक लगाने की उम्मीद है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरुण शर्मा का कहना है कि अस्पताल को पूरी तरह से कोविड अस्पताल बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें