जम्मू। जम्मू कश्मीर में वीरवार को 10 और लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई। इसमें जम्मू संभाग से 4 और कश्मीर से 6 मौतें हुई हैं। इस बीच 584 नए संक्रमित मामले मिले, जबकि 710 ठीक हुए। ठीक होने वालों में जम्मू संभाग से 399 और कश्मीर से 311 मरीज शामिल हैं।
जीएमसी जम्मू में टाली मोड न्यू प्लाट निवासी 77 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई। जिले में 103 नए संक्रमित मामले मिले। जिले में अब तक 243 लोगों की मौत हो चुकी है और प्रदेश में श्रीनगर के बाद यह आंकड़ा दूसरे नंबर पर है। राजोरी में 3, उधमपुर में 12, डोडा में 15, कठुआ में 12, पुंछ में 5, सांबा में 13, किश्तवाड़ में 22, रामबन में 3 और रियासी में 4 मामले मिले। प्रदेश में अब तक 90166 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 7952 मामले सक्रिय हैं। इसमें जम्मू संभाग से 2727 और कश्मीर से 5225 मामले हैं। जम्मू कश्मीर में 80802 संक्रमित लोग रिकवर हो चुके हैं, इसमें जम्मू संभाग से 32881 और कश्मीर से 47921 मरीज ठीक हुए हैं।