फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जीएमसी जम्मू में कार्यरत सहायक मेट्रन समेत 5 लोगों की बुधवार को प्रदेश में कोविड संक्रमण से मौत हो गई। प्रदेश में मौतों का आंकड़ा 1402 पहुंच गया है। इसमें अब तक जम्मू संभाग से 464 और कश्मीर से 938 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच प्रदेश में 624 नए संक्रमित मामले मिले हैं। जिसमें जम्मू संभाग से 228 और कश्मीर से 396 मामले हैं। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 655 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए। इसमें जम्मू संभाग से 367 और कश्मीर से 288 मरीज ठीक हुए। अब तक प्रदेश में 80092 मरीज रिकवर हो चुके हैं। वहीं, गत दिवस बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन के नजदीक झाड़ियों से मिला 24 वर्षीय युवक का शव जांच में कोविड संक्रमित पाया गया। यह युवक कई दिन से घर से लापता था।
विज्ञापन

जीएमसी में कार्यरत सहायक मेट्रन को कोविड संक्रमित होने पर गत 5 अक्तूबर को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था, लेकिन अन्य चिकित्सा समस्याएं होने के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। वेंटिलेटर पर रखने पर भी कोई सुधार नहीं हुआ और बुधवार दोपहर को उन्होंने दम तोड़ दिया। जीएमसी में कई स्टाफ कर्मी कोरोना का शिकार हो चुके हैं।
मौतों के मामले में श्रीनगर के बाद जम्मू जिला दूसरे नंबर पर
जिले में बुधवार को 112 संक्रमित मामले मिले। जिले में अब तक 240 लोगों की मौत हो चुकी है, जो प्रदेश में श्रीनगर के बाद यह आंकड़ा दूसरे नंबर पर है। राजोरी में 14, उधमपुर में 14, डोडा में 15, कठुआ में 6, पुंछ में 9, सांबा में 12, किश्तवाड़ में 38, रामबन में 8 नए संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश में सर्वाधिक श्रीनगर में 176 नए संक्रमित मामले मिले हैं। हालांकि संक्रमित मामलों में गिरावट आई है, लेकिन कोविड विशेषज्ञों ने आगामी सर्दी के सीजन में कोरोना की दूसरी लहर आने को चेताया है। इसमें छाती संबंधी बीमारियों के साथ कोविड मामलों में तेजी से बढ़ोतरी होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें