फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल के प्यार के बाद शादी, 25 दिन बाद तलाक की नौबत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना महामारी का रिश्तों पर बुरा असर जारी है। लॉकडाउन के बाद अनलॉक में भी सबकुछ सामान्य नहीं हो पाया। घरेलू हिंसा के मामले अभी भी बढ़ते जा रहे हैं। जम्मू महिला पुलिस सेल में हर महीने घरेलू हिंसा की 150 शिकायतें आ रही हैं। कोरोना महामारी से पहले यह आंकड़ा 60 से 70 होता था। अभी हाल में एक मामला ऐसा सामने आया है कि शादी के 25 दिन बाद ही नवविवाहित जोड़े में तलाक की नौबत आ गई है, जबकि 10 साल के प्रेम संबंधों के बाद इनकी शादी हुई थी। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। ऐसे ही कुछ अन्य मामले भी हैं, इनमें खाना देरी से देने या एक ही तरह का खाना परोसने पर पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत की गई है। इसका बड़ा कारण कोरोना काल में ज्यादातर समय घर पर बिताना माना जा रहा है। इससे दंपतियों में छोटी-छोटी बात को लेकर भी झगड़े बढ़ रहे हैं। बात थानों और कोर्ट कचहरियों तक पहुंचने लगी है।
विज्ञापन

महिला सेल की इंचार्ज आरती ठाकुर का कहना है कि कोविड 19 की अनलॉक प्रक्रिया में भी सबकुछ सामान्य नहीं हो पाया है। पती-पत्नी पूरा दिन घर में रहते हैं। जिसकी वजह से उनमें छोटी-छोटी बात को लेकर विवाद बढ़ रहा है। हर महीने 150 से अधिक शिकायतें उनके पास आ रही हैं। कई ऐसे मामले हैं, जिसमें वर्षों का प्यार मोहब्बत इन पांच महीनों में टूटने के कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पति-पत्नी दोनों को सहनशीलता और समझ से काम लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें