अनंतनाग जिले के बिजबहेड़ा में कोरोना संक्रमित एक महिला ने एक बच्ची को अस्पताल की गैलरी में जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि कोई भी डॉक्टर अथवा स्वास्थ्य कर्मी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। इसके कारण बच्ची के शरीर में प्लेसेंटा बना रहा और बाद में उसे श्रीनगर स्थानांतरित करना पड़ा। इस बीच प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
उपायुक्त केके सिद्धा ने बताया कि ऐसी शिकायत मिली है। तथ्यों का पता लगाने के लिए एसडीएम को निर्देश दिया है। लेकिन प्रारंभिक जांच से कोई चिकित्सकीय लापरवाही सामने नहीं आई है। उनका कहना है कि जच्चा-बच्चा दोनों ठीक हैं और उनके परिजनों को घबराने की जरूरत नहीं है।