आरएस पुरा। उपजिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों पर वीरवार को कुल 218 रैपिड टेस्ट किए गए जिनमें 31 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी संक्रमितों को घरों में ही आइसोलेट किया गया है। जागर सिंह का कहना है कि हालत यह है कि ग्रामीण क्षेत्र की किसी पंचायत में तो सैनिटाइजेशन तक नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि लोगों को घरों में आइसोलेट करने पर भी संक्रमण में बढ़ोतरी हो रही है। लोगों के पास घरों में बेहतर प्रबंध न होने पर दिक्कत आ रही है।
बसपा नेता डॉ हरजीत कुमार का कहना है कि कोरोना महामारी ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ने पर प्रशासन गांवों में घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहा है। यह बेहतर फैसला है, लेकिन लोगों के संक्रमित होने पर सरकार को किसी दूसरी जगह प्रबंध करना चाहिए ताकि घरों में आइसोलेट करने पर परिवार के दूसरे लोग कोरोना की चपेट में न आएं।