फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले 103 लोगों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कोविड 19 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। सांबा पुलिस ने जिला नागरिक प्रशासन के साथ एक संयुक्त अभियान में लगातार तीसरे दिन जिले में 103 लोगों के चालान किए और 52,000 रुपये जुर्माना लगाया। अभियान के दौरान सांबा पुलिस ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क भी वितरित किए। पुलिस ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे घर से बाहर निकलते समय हमेशा मास्क पहनें।
विज्ञापन

अभियान के दौरान टीमों ने सार्वजनिक स्थानों/बाजारों में मास्क नहीं पहनने पर 80 व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया। सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर दुकानदारों समेत 18 लोगों के चालान किए। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 5 व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें