नौशेरा। चार दिन से लापता 10वीं का छात्र चौथे दिन वीरवार को घर लौट आया। इससे घर वालों ने राहत की सांस ली। जानकारी अनुसार सोमवार सुबह सात बजे आशुतोष सूदन निवासी डंडेसर किसी काम से घर से निकला, लेकिन लौटा नहीं। परिवार ने काफी तलाश की लेकिन नहीं मिला। इसके बाद पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। वीरवार को आशुतोष घर लौट आया।