फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में 172 नए संक्रमित, 92 मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण का फैलाव लगातार बढ़ता जा रहा है। वीरवार को प्रदेश में 172 नए मामले सामने आए, इनमें कश्मीर संभाग से 131 और जम्मू संभाग से 41 संक्रमित शामिल हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी मरीज की जान नहीं गई। 92 मरीज प्रदेश में कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

जम्मू संभाग में नए मामलों की बात करें तो जम्मू जिले में 34, डोडा में दो, कठुआ में तीन, सांबा जिले में दो नए मामलों की पुष्टि हुई। कश्मीर संभाग के जिलों में श्रीनगर में 65, बारामुला में 30, बडगाम में 16, पुलवामा में पांच, कुपवाड़ा में दो, अंनतनाग में आठ, बांदीपोरा में तीन और शोपियां में दो नए मामले आए हैं।
प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 129203 हो गए हैं, जबकि सक्रिय मामले 1593 हैं। जम्मू संभाग में सक्रिय मामलों की संख्या 384 और कश्मीर संभाग में 1209 है। सबसे ज्यादा सक्रिय मामले श्रीनगर जिले में 747 और दूसरे नंबर पर जम्मू जिले में 305 हैं। कोरोना संक्रमण से प्रदेश में 1983 लोगों की जान जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें