फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से आए दंपती समेत 178 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों का तेजी से बढ़ना जारी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 53923 लोगों की कोरोना जांच की गई, इसमें 178 लोग पाजिटिव पाए गए। इनमें जम्मू संभाग में 70 व कश्मीर में 108 लोग संक्रमित हैं। ब्लैक फंगस के एक मामले की भी पुष्टि हुई है। राहत ये रही कि किसी मरीज की मौत नहीं हुई। 109 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

जम्मू जिले में 46 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इनमें संयुक्त अरब अमीरात से आया दंपती भी शामिल है। उन्हे उपचार के लिए डीआरडीओ अस्पताल भगवती नगर में भर्ती किया गया है। उधमपुर जिले में छह, डोडा में दो, सांबा में चार, रामबन में चार और रियासी जिले में पांच संक्रमित मिले हैं।
कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 57, बारामुला में 14, बडगाम में 11, पुलवामा में पांच, कुपवाड़ा में दो, अनंतनाग में चार, बांदीपोरा में दो, गांदरबल में आठ, कुलगाम में चार और शोपियां में संक्रमण के एक नए मामले की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1498 पहुंचा
ऐसे में प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 1498 हो गए हैं। वहीं कुल मामलों का आंकड़ा 341802 पर पहुंच गया है। कोरोना संक्रमण से अब तक 4530 मरीजों की जान भी जा चुकी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा सक्रिय मामले श्रीनगर जिले में हैं। यहां पर 465 सक्रिय केस हैं। इस मामले में जम्मू जिला दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। यहा पर सक्रिय मामलों की संख्या 346 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें