फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 105 नए मामले, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 105 नए मामले सामने आए। दो मरीजों की मौत भी हो गई है। हालांकि 119 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं और सक्रिय मामले कम होकर 1285 रह गए हैं।
विज्ञापन

सीएचसी भद्रवाह और श्रीनगर के स्किम्स में एक-एक मरीज की मौत हुई है। संभाग स्तर पर नए मामलों में जम्मू जिले में तीन, उधमपुर में एक, राजोरी में एक, डोडा में सात, रामबन में एक और रियासी में तीन मामलों की पुष्टि हुई है।
कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 41, बारामुला में 13, बडगाम में छह, कुपवाड़ा में तीन, अनंतनाग में पांच, बांदीपोरा में छह, गांदरबल में 11 और कुलगाम में चार नए मामले आए हैं।
विज्ञापन

सक्रिय मामलों की संख्या 1285 रह गई है। सबसे ज्यादा सक्रिय मामले कश्मीर के श्रीनगर जिले में हैं। यहां पर 604 सक्रिय मामले हैं। कश्मीर संभाग में कुल मिलाकर 1060 और जम्मू संभाग में 225 सक्रिय मामलों की संख्या रह गई है। मौतों का आंकड़ा प्रदेश में बढ़कर 4414 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें