फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बैंक कर्मचारी का पिता भी निकला पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। गत सप्ताह बाड़ी ब्राह्मणा की एक महिला बैंक कर्मचारी जोकि वार्ड-3 में रहती है, और एक्सिस बैंक की शाखा विजयपुर में कार्यरत है। उसी बैंक में एक कर्मचारी का कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया। उसके बाद बैंक के सभी कर्मचारियों की सैंपल लिए गए। इसमें एक महिला कर्मचारी को भी पॉजिटिव पाया गया। उसके बाद महिला कर्मचारी के घर वालों की भी सैंपलिंग की गई। उन्हें होम क्वारंटीन रखा गया। बुधवार को महिला बैंक कर्मचारी के पिता पॉजिटिव पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने औपचारिकताएं पूर आगे की कांटेक्ट रेसिंग शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

-----------
लॉक डाउन की अवधि चार अगस्त तक बढ़ाई गई
बाड़ी ब्राह्मणा। जिला प्रशासन सांबा की तरफ से बाड़ी ब्राह्मणा तहसील की लॉकडाउन की अवधि चार अगस्त तक बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार बाड़ी ब्राह्मणा तहसील में सबसे पहले 23 से 26 जुलाई तक लॉकडाउन किया गया था। उसके बाद 26 से 30 जुलाई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई गई। अब तीसरी बार जिला मजिस्ट्रेट रोहित खजूरिया के आदेश पर 30 जुलाई से चार अगस्त तक की लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। जरूरी खरीदारी के लिए तय समय पर ही दुकानें खोली जाएंगी और उल्लंघन करने के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। दूसरी ओर लॉकडाउन बढ़ाए जाने के बाद बाड़ी ब्राह्मणा में कोरोना पॉजिटिव मामलों की रफ्तार में कमी आई है। संवाद
----------------
सांबा जिले में चार अगस्त तक बढ़ाया लॉकडाउन
सांबा। कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले की चार तहसीलों में चार अगस्त तक लाकॅडाउन को बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। डीसी रोहित खजूरिया ने बुधवार को नया आदेश जारी कर कहा है कि कोविड-19 के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर 31 जुलाई से चार अगस्त तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। इस दौरान जरूरी सामान की दुकानें सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी। वहीं उन्होंने दुकानदारों से भी अनुरोध किया है कि वह सामाजिक दूरी का पालन करें। आदेश के अनुसार सांबा, विजयपुर, बाड़ी ब्राह्मणा और घगवाल तहसील में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें