फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मौतों में फिर उछाल, छह ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को पिछले करीब पांच माह बाद सौ से कम 88 नए संक्रमित मामले मिले हैं। लेकिन कोविड मौतों में एक बार फिर उछाल आया है। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में 6 लोगों ने दम तोड़ा है। इसमें जम्मू संभाग में पांच मौतें हुई हैं।
विज्ञापन

कोरोना से जीएमसी जम्मू में पलोड़ा जम्मू निवासी एक 28 वर्षीय युवक, बिलावर निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। प्रदेश में ब्लैक फंगस का भी एक और मामला मिला है। अब तक जम्मू-कश्मीर में 35 लोगों के ब्लैक फंगस से पीड़ित होने की पुष्टि हो चुकी है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 221 कोविड संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। डीएच उधमपुर में 1, सीएच उधमपुर में 1, जीएमसी डोडा में 1, चेस्ट डिजी अस्पताल श्रीनगर में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। जिला रियासी, सांबा, शोपियां, कुलगाम और पुलवामा में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला। जम्मू जिले में 11 और श्रीनगर में 16 संक्रमित मामले मिले। इसके अलावा रामबन में 2, पुंछ में 4, किश्तवाड़ में 2, कठुआ में 1, डोडा में 6, राजोरी में 4, उधमपुर में 5, गांदरबल में 4, बांदीपोरा में 5, अनंतनाग में 7, कुपवाड़ा में 6, बडगाम में 5 मामले मिले। इस बीच 45 से अधिक आयु वर्ग में अब तक अनुमानित आबादी में 99.22 फीसदी लोगों को कोविड टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें जिला सांबा, पुंछ, राजोरी, जम्मू, गांदरबल, बांदीपोरा, बारामुला, बड़गाम, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग में 100 फीसदी टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें