फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कई वार्डों में नहीं लग पाईं एलईडी लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में एलईडी लाइटें लगाने का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। अप्रैल तक काम पूरा करने का लक्ष्य था। कई वार्डों में एलईडी लाइटें नहीं लग पाई हैं। पार्षद कई बार नगर निगम से मांग कर चुके हैं। कुछ वार्डों में पोल ही लग पाए हैं।
विज्ञापन

पहले चरण में शहर को 70 हजार के करीब एलइडी लाइट मिली थीं। इसके बाद पूरे वार्डों में लाइट लगाने के लिए कंपनी के साथ समझौता हुआ। शहर में 45 हजार के करीब लाइटें लगाईं जा चुकी हैं। शहर के पॉश इलाकों में काम पूरा हो चुका है, लेकिन कई इलाकों में काम धीमी गति से चल रहा है। पार्षद गौरव चोपड़ा, शौकत अली, सुच्चा सिंह, प्रीतम सिंह के अनुसार एलईडी लाइटें लगाने पर काम अधर में लटका हुआ है। नगर निगम को इसे जल्द पूरा करवाना चाहिए। काम जनवरी 2020 में शुरू हुआ था। इसके बाद शहर में लाइटें लगीं, मगर अभी भी अधिकांश वार्डों में सुविधा नहीं मिल पाई है। पहले लगी हुई लाइटें बार-बार खराब होती हैं। ऐसे में रात के वक्त लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
--------
- शहर में एलईडी लाइटें लगाने पर काम चल रहा है। 34 हजार नई लाइटें लगाई जानी हैं। वार्डों में छूटी जगहों को कवर जा रहा है। कारोना महामारी के बीच काम नहीं हो पाया। अब तेज गति से काम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

- अवनी लवासा, आयुक्त, नगर निगम
--------
इन वार्डों में 30 फीसदी काम
बाकी, अभी तक पोल ही लगे
दोमाना। नगर निगम के वार्ड नंबर 63, 65, 67, 72 और 75 में पोल ही लगाए गए हैं, 30 फीसदी काम बाकी पड़ा हैं। अधिकतर लाइटें खराब हैं। कुछ लगातार जलती रहती हैं, जिससे व्यर्थ बिजली खपत होती है। उक्त वार्डों के निवासी सिद्धार्थ शर्मा, दीपक पांडे, माणिक पांडे, कुलवीर सिंह, रजत शर्मा, और रंजीत सिंह चिब ने बताया कि कई बार नगर निगम को समस्या से अवगत करवाया, लेकिन समाधान नहीं किया गया। जब ठेकेदारों द्वारा लाइटें लगाई जा रही थी, तब उन्होंने कुछ खंभों पर नंबर लगाकर यह कहकर छोड़ दिया कि अभी उनके पास लाइटें खत्म हो चुकी हैं, जल्द ही लाइटें लगा दी जाएंगी, लेकिन आज तक सुविधा नहीं मिल पाई। लोगों ने नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता और आयुक्त अवनी लवासा से मांग की है कि जल्द लाइटें लगाई जाएं। नगर निगम के एक्सईएन स्ट्रीट लाइट लक्ष्मीकांत जमवाल ने बताया कि सर्वे किया जा चुका है, फाइल बनाकर वित्त आयुक्त को भेजी गई है, जल्द लाइटें लगाने का काम शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें