ज्यौड़ियां। खौड़ में अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को चिकित्सा विभाग की तरफ से कोरोना जांच शिविर लगाए गए। इसमें 607 लोगों की जांच की गई। इसमें 11 लोग पॉजिटिव पाए गए।
खौड़ में पॉजिटिव की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। लोग लापरवाही बरत रहे हैं। खौड़ पुलिस चेक पोस्ट पर 100 लोगों की जांच की गई। इसमें चार लोग पॉजिटिव पाये गये। सीएचसी में 27 लोगों का टेस्ट किया गया, जिसमें एक पॉजिटिव पाया गया। परगावाल में 220 लोगों की जांच की गई, जहां कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया। चक मलाल पेट्रोल पंप पर 50 लोगों के टेस्ट किये गये, जिसमें कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया। वहीं निर्मला हाई स्कूल कलीठ में 46 की जांच की गई, जिसमें एक पॉजिटिव पाया गया। पीएचसी ढांगर कलीठ में 60 लोगों की जांच की गई, जिसमें कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया। पीएचसी खडाह में 44 लोगों का टेस्ट किया गया और एक पॉजिटिव पाया गया। पीएचसी जोगवां में 31 लोगों की कोरोना जांच की गई, कोई पॉजिटिव नहीं पाया गया।
पलांवाला क्षेत्र में 75 लोगों की जांच की गई तीन पॉजिटिव पाये गये। पॉजिटिव पाये गये लोगों को घरों में ही क्वारंटीन किया गया है। तहसीलदार मोनिका शर्मा ने सभी को कोरोना नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। उन्होंने बताया कि लोगों से अनुरोध है कि कोरोना को सामान्य में न लें। क्षेत्र में केस बढ़ रहे हैं। नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा।