फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल संचालक नहीं कर रहे सरकार के आदेश का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कोरोना के बढ़ते मामलों पर सरकार द्वारा राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश के बावजूद क्षेत्र में कई स्कूल प्रबंधक छात्रों को बुला कर पढ़ाई का निर्देश जारी कर रहे हैं। सरकार के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कस्बे के एक निजी स्कूल में रोज ही दो दिन से छात्रों को बुलाकर शिक्षक शिक्षा के टिप्स देकर होम वर्क दे रहे हैं। सभी छात्रों को बारी-बारी संख्या में बुलाया जा रहा है। वह भी ड्रेस में। छात्रों को होम वर्क की कापियों को जमा कराने के साथ शिक्षक पढ़ाई के टिप्स दे रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि सरकार ने आदेश जारी करके स्कूल बंद कराया है। मगर क्षेत्र में कई स्कूल छात्रों को बुला रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे में स्कूल प्रंबंधन छात्रों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन को ऐसे स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। जो सरकार के आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं।
एसडीएम गोपाल सिंह ने बताया कि स्कूल बंद के आदेश के खिलाफ अगर कोई स्कूल में छात्रों को किसी वजह से बुलाता है तो उसकी जांच की जाएगी।
सांबा में कोरोना संक्रमण के 35 मामले सामने आए
बाड़ी ब्राह्मणा की वार्ड-13 को बनाया माइक्रो कटेंनमेंट जोन
सांबा। जिले में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। जिले में शनिवार को कोरोना सक्रंमण के 35 मामले सामने आए हैं। इनमें तीन की ही यात्रा इतिहास है। वहीं बाड़ी ब्राह्मणा के वार्ड-13 मोडा धामी, गांव कथरोली को माइक्रो कटेंटमेंट जोन बनाया गया है। जहां कोरोना संक्रमण के 13 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने डाइट के लेक्चरर मोहमद रफीक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के लेक्चरर गुलाम नबी को उप नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वह अपना कार्यालय हाट स्पॉट जोन के निकट बनाएंगें। स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह दो से अधिक टीमों का गठन करं।े जो घर-घर जा कर संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की शिनाख्त करें। हॉट स्पॉट क्षेत्र में पूरी बंदिशें लागू कर दी गई हैं।
100 स्कूलों में टैबलेट और मास्क वितरित किए
बिश्नाह। अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन ने स्कूलों में टैबलेट और मास्क वितरित किए, ताकि छात्रों को कोरोना के दौरान बिना किसी बाधा के अपनी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य अशोक कुमार खजूरिया और जिला समन्वयक एआईएफ रंकज शर्मा के साथ अन्य सरकारी स्कूलों के सदस्यों के साथ साधनों का वितरण किया गया। शुभम शर्मा, फैसिलिटेटर, एआईएफ ने छात्रों को आधुनिक समस्या समाधान के रूप में शिक्षित करने, हमारे कार्यक्रम के स्तंभों में से एक है। इसके माध्यम से हम छात्रों को डिजिटल उपकरणों की उपलब्धता की चुनौतियों का सामना करने में मदद करना चाहते हैं। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अशोक कुमार खजूरिया ने कहा कि इस महामारी के दौरान छात्रों और शिक्षकों के बीच की खाई को दूर करने की संगठन द्वारा की गई बड़ी पहल है।
क्षेत्र के लोगों ने कोरोना योद्धाओं के समर्थन में किया प्रदर्शन
ज्यौड़ियां। खौड़ क्षेत्र के लोगों ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय के नजदीक खौड़ कैंप में प्रशासन के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर, तहसीलदार सुदेश कुमार शर्मा तथा थाना प्रभारी बलविंदर सिंह भाऊ के समर्थन में नारे लगाए । प्रदर्शन का नेतृत्व पंचायत अपर नरायाणा के सरपंच बचन लाल ने किया। इस दौरान सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया। प्रदर्शन में 70 के करीब लोग शामिल रहे।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर, तहसीलदार सुदेश कुमार शर्मा ने वर्ष 2020 में कोरोना से क्षेत्र के लोगों को बचाने के लिए दिन रात सेवाएं दी थीं। अब भी वह लोग हम लोगों को कोरोना से बचाने के लिए ड्यूटी कर सेवाएं दे रहे हैं। इन कोरोना योद्धाओं की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।
प्रदर्शन में शामिल तरसेम लाल, विजय कुमार तथा जगदीश राज ने बताया कि कोरोना के चलते प्रशासनिक अधिकारियों ने हम लोगों को घर-घर जाकर जागरूक किया। इस मौके पर पूर्व थाना प्रभारी पंजाब सिंह का भी नाम लेते हुए लोगों ने कहा पंजाब सिंह अब स्थानांतरित हो गए हैं, लेकिन उनकी भी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें