जम्मू। कोरोना से जम्मू में 12वीं और राजोरी में दूसरी मौत हो गई। इसके अलावा कश्मीर में भी सात और लोगों की जानें चली गईं। वहीं रविवार को अब तक के सबसे ज्यादा 701 नए मामले सामने आए। इसमें जम्मू संभाग से सौ और कश्मीर से 601 मामले आए। श्रीनगर जिले में सबसे ज्यादा 290 नए केस आए हैं। दूसरी ओर 646 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए। इसमें 27 जम्मू संभाग और 619 कश्मीर संभाग के हैं।
जम्मू-कश्मीर में कोरोना भयानक रूप लेता जा रहा है। अब तक 13899 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। हालांकि, 7811 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वहीं अब तक 245 लोगों की जानें जा चुकी हैं। जिले की बात करें तो नए मामलों में श्रीनगर में 290, बारामूला में 53, कुलगाम में सात, शोपियां में 21, अनंतनाग में 28, कुपवाड़ा में 84, पुलवामा में 46, बडगाम में 21 और बांडीपोरा में 27 व गांदरबल में 26 नए मामले आए हैं। जम्मू संभाग के म्मू जिले में 40 नए केस रिपोर्ट हुए हैं। इनमें 31 ट्रेवलर्स व नौ मामले अन्य के हैं। कठुआ में आठ, राजोरी में 40, उधमपुर में सात, डोडा में तीन और रियासी जिले से दो केस आए हैं।