फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में एटीएम के साथ कोर बैंकिंग भी

विज्ञापन
विज्ञापन
आने वाले छह महीनों में डाक विभाग में बड़े बदलाव होने वाले हैं। डाकघरों में एटीएम सेवा जुड़ने के साथ ही उपभोक्ताओं के लिये कोर बैकिंग सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहे इंडिया पोस्ट के जम्मू कश्मीर के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल चंद्र प्रकाश ने कहा कि तकनीकी दौर में डाक सेवाओं को भी आधुनिक किया जा रहा है।
विज्ञापन


इंडिया पोस्ट ने डाकघरों में अब नई तकनीकें लागू की हैं। स्पीड पोस्ट, मनी आर्डर, पीओ सेविंग बैंक आदि मुख्यत: सेवाएं कंप्यूटर के माध्यम से की जा रही हैं। सभी मुख्य डाकघर और सब पोस्ट आफिसों का कंप्यूटरीकरण कर दिया गया है। अगले एक वर्ष तक ग्रामीण क्षेत्रों में भी डाकघरों का कंप्यूटरीकरण कर दिया जाएगा। पूरे देश में एक हजार एटीएम डाकघरों में खोले जाएंगे।

सैलाब ने तबाह कर दिया डाकघर

जम्मू कश्मीर में डाकघरों के लिए पंद्रह एटीएम की मंजूरी मिल चुकी है। इनमें से नौ हेड पोस्ट आफिसों और छ: सब पोस्ट आफिसों में खोले जाएंगे।

पिछले माह सितंबर में आई बाढ़ के कारण श्रीनगर में डाक विभाग को हुए नुकसान पर चीफ पोस्ट मास्टर जनरल ने कहा कि इस बार आए जल सैलाब में श्रीनगर का जीपीओ और अनंतनाग का एचओ पूरी तरह से पानी में डूबा हुआ था।

कंप्यूटर और जेनसेट पानी के कारण खराब हो गए हैं। जीपीओ और अन्य प्रभावित डाकघरों की साफ-सफाई करवाकर उन्हें फिर से संचालित कर दिया गया है।

राज्य में नहीं है पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर

जम्मू-कश्मीर में डाक विभाग के पास अपना पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर नहीं है। इसके लिए केंद्र ने विभाग को मंजूरी दे दी थी और पिछले वर्ष विभाग द्वारा राज्य में अपने पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर को निर्मित करवाने के लिए घोषणा भी कर दी गई थी, लेकिन यह परियोजना भी अधर में लटकी है।

राज्य के जो उम्मीदवार डाक विभाग में भर्ती होते हैं, उन्हें प्रशिक्षण के लिए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में जाना पड़ता है। सहारनपुर के प्रशिक्षण केंद्र की इंटेक क्षमता कम है, जिसके कारण राज्य के उम्मीदवारों को इंतजार करना पड़ता है और भर्ती करने के बाद भी विभाग स्टाफ की कमी से जूझता रहता है।

गौरतलब है कि पूरे भारत में कुल पांच पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर हैं, छठा केंद्र जम्मू-कश्मीर में खुलना था। विभाग ने इसके लिए कठुआ, सांबा और बजालता में जगह भी देख रखी है। इस संदर्भ में जब चीफ पोस्ट मास्टर से बात की गई तो उन्होंने कहा, इस तरफ काम हो रहा है। जगह लीज पर मिलनी है, हम बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

डाकिए के लिए दिसंबर तक होगी परीक्षा

डाक विभाग ने जम्मू-कश्मीर में डाकिया पद के लिए जुलाई 2013 में आवेदन मांगे थे। आवेदन भरने की अंतिम तिथि अगस्त 2013 थी। 130 पदों के लिए 20 हजार बेरोजगारों ने आवेदन भरे थे।

इस बारे में चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि जल्द ही परीक्षा करवाई जाएगी। इस वर्ष सितंबर में बाढ़ आ गई, जिसमें विभाग का काफी नुकसान हुआ है। अब जल्द ही एडमिट कार्ड बनवाकर इस वर्ष दिसंबर तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें