फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के एजेंडे को लेकर कोआर्डिनेशन कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
गठबंधन सरकार के सांझा कार्यक्रम को लागू करने के लिए कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। सभी मुद्दों को वक्त पर सुलझाना और लागू करना कमेटी के एजेंडे में होगा। इसके अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह होंगे। कुल दस सदस्यों वाली कमेटी में पीडीपी और भाजपा की तरफ से पांच-पांच सदस्यों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


कमेटी में पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा, सांसद थुपसन चेवंाग, शमशेर सिंह, मुज्जफर हुसैन बेग, तारिक अहमद करा, चौधरी लाल सिंह, अब्दुल रहमान विरी और नईम अख्तर शामिल हैं। कमेटी सरकार के सांझा एजेंडों को लेकर हर महीने एक बार बैठक करेगी, हालांकि इसमें आवश्यकता को भी देखा जाएगा।

यदि किसी महीने इसकी आवश्यकता नहीं तो बैठक नहीं होगी। कमेटी सरकार को समय-समय पर अपने सुझाव देगी, जो सीधे जनता को लाभ पहुंचाए। कोआर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक शुक्रवार को होगी। दोनों पार्टियों के एजेंडे में शामिल महत्वपूर्ण मुद्दों पर पहली बैठक में गंभीरता से विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिप्पणी मसले पर स्थिति साफ करें: भाजपा

भाजपा ने नेकां विधायक जावेद राणा की हिंदू स्पीकर की टिप्पणी को विधानसभा की गरिमा को गिराने वाली करार देते हुए अब तक नेकां की ओर से अपनी स्थिति साफ न करने पर भी सवाल उठाए हैं।

पार्टी ने नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला से मामले में अपनी स्थिति साफ करने को कहा है।

भाजपा मुख्यालय में वीरवार को संवाददाता सम्मेलन में मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने कहा कि नेकां विधायक ने हिंदू स्पीकर की टिप्पणी कर न केवल विधानसभा की गरिमा को गिराया, बल्कि सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का भी प्रयास किया है।

इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता बलवीर राम रतन भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें